फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच सौ मीटर की दूरी में फोटो काॅपी की दुकान और साइबर कैफे बंद रहेंगे

Sun, 01 Feb 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट मशीनें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अभी से प्रशासन कमर कसने लगा है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अत्यवस्था या नकल की आशंका को देखते हुए तैयारी तेज कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें