फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: असलहे के साथ युवक का फोटो वायरल

Thu, 18 Jan 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का फोटो असलहे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में युवक असलहा अपने सीने पर सटाए फिल्मी अंदाज में खड़ा है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से ही फेसबुक पर एक युवक का फोटो वायरल हुआ। वायरल फोटो में युवक असलहा अपने सीने पर सटाए खड़ा है। फोटो वायरल होने के बाद लोगों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि, इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस युवक का पता लगाने उसके गांव पहुंची। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक अपने घर पर नही मिला। इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे भी जानकारी मिली है। युवक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें