फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार फार्मासिस्ट छात्र की मौत

Wed, 07 Aug 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। कसया थाना क्षेत्र के एनएच-28 बी पर साखोपार गांव के पास मंगलवार दोपहर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई और चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी सत्यम गुप्ता (23) पुत्र रामप्रवेश गुप्ता पडरौना नगर के कुबेरस्थान मार्ग पर अपने रिश्तेदार के घर रहते थे। जहां से जिला अस्पताल पडरौना में बीफार्मा का इंटर्नशिप करते थे। कसया किसी काम से आए थे। पडरौना जाते समय साखोपार तक पहुंचे थे कि ओवर टेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। कुचलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने एंबुलेंस जिला अस्पताल रविंद्र नगर भेजवाया। वहां डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। पीएम हाउस के बाहर परिजनों की भीड़ जुट गई। सत्यम दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई झांसी में डॉक्टर हैं। कसया इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें