फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की ठोकर में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Fri, 27 Oct 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हाटा नगर के केन यूनियन चौराहा के पास फोरलेन पर हुई दुर्घटना
विज्ञापन

- सुबह चाय पीने गया था पेट्रोल पंप कर्मी
- देवरिया जिले का रहने वाला था


हाटा। बृहस्पतिवार की सुबह हाटा नगर के केन यूनियन चौराहा के पास फोरलेन क्राॅसिंग को पैदल पार कर रहे पेट्रोल पंप कर्मी को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में पेट्रोलपंप कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के पचोहा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय रमाकांत पाल कई वर्षों से हाटा नगर के पूर्वी छोर पर स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे पेट्रोल पंप के पास ही स्थित केन यूनियन चौराहा पर क्राॅसिंग के पास चाय पीने गए थे। बताया जा रहा है कि वह ब्रेड लेने के लिए सड़क दूसरी ओर जा रहे थे। उसी समय कसया की ओर से गोरखपुर की ओर जा रहे पिकअप ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वहां मौजूद लोगों ने हाटा सीएचसी पर पहुंचा, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथी कर्मचारी उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रमाकांत पाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें