संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थाने के ग्राम बंगाली पटटी निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर रात जंगल विशुनपुरा गांव के ओझवलिया टोला निवासी तीन लोगों पर नामजद समेत कुल पांच लोगों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
बंगाली पट्टी निवासी हरिराम ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा था कि गोड़रिया बाजार में मूली बेच रहा था। इसी दौरान ओझवलिया निवासी तीन लोग मूली खरीदने आए। मूली का भाव 20 रुपये किलोग्राम बताया। आरोपी दस रुपये के मूल्य से मूली मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। अचेत अवस्था में मौजूद लोग सीएचसी दुदही भर्ती कराया।
इस संबंध में विशुनपुरा थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उदयनाथ, कुंदन व कृपाशंकर सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।