कसया। कुशीनगर बुद्ध द्वार के समीप रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया थाना क्षेत्र के शाहपुर कुरमौटा निवासी अच्छेलाल (55) बाइक से अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। अभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुशीनगर बुद्ध द्वार के समीप ही पहुंचे थे। इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उनकी पत्नी सुरक्षित बच गईं। मौके पर पहुंचे कुशीनगर चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।