फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Wed, 25 May 2016 11:39 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
सात मांगों का ज्ञापन डीएम को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। महिला कांग्रेस कमेटी की जिला कमेटी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उसके बाद सात मांगों का ज्ञापन डीएम को ज्ञापन दिया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुशीला गिरि की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिव किरन त्रिपाठी, हेमवंती श्रीवास्तव, इंद्रावती देवी, रीता पटेल, सुभावती देवी और संवारी देवी सहित कई महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करने लगी।
विज्ञापन


ये महिलाएं प्रदेश सरकार पर उदासीनता का आरोप लगा रही थी। इनका कहना था कि शराब की लत के कारण निर्धन परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इसलिए शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।

आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की जाए, पात्र व्यक्तियों को तत्काल राशनकार्ड उपलब्ध कराया जाए, किसान पेंशन योजना का लाभ सभी किसानों को दिया जाए, अब तक वंचित रहे लोगों को सूखा राहत का चेक दिया जाए तथा सीवरेज, बिजली, पानी और सार्वजनिक शौचालय से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें