फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

Wed, 08 Jun 2016 11:54 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति और अंतर जनपदीय स्थानांतरण समेत आठ मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर अपने आंदोलन का पहला चरण समाप्त किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पूरे प्रदेश में अपनी आठ मांगों को लेकर चार चरण में आंदोलन कर रहा है। बुधवार को इस आंदोलन के पहले चरण में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देना था।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राय की अगुवाई में जिला मुख्यालय पहुंचे सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी जाय, पे-रोल की व्यवस्था समाप्त की जाए, अंतरजनपदीय स्थानांतरण किए जाएं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बराबर 1900 ग्रेड पे दिया जाय, सफाई कर्मचारियों का वेतन एक मद से दिया जाय, पंचायत सहायक व सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर के कार्य सफाई कर्मचारियों से लिया जाय, ग्राम पंचायत अधिकारी पद की भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पद सफाई कर्मचारियों के लिए निर्धारित किया जाए तथा सुपरवाइजर के पद सृजित किए जाएं।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण में 25 जून को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना, तीसरे चरण में 29 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना तथा तीन अगस्त से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन होगा।

बुधवार को हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, राजकुमार तिवारी, वकील, सुजीत सिंह, दुर्गेश मिश्र, संजय गौतम, सुरेंद्र गौंड़, अरविंद चौबे, विजय कुमार गौतम, अमृत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें