फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज न करने पर शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केस दर्ज न करने पर शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फाजिलनगर (कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के पटखौली गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिलने के मामले पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आहत मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने शनिवार को फाजिलनगर कस्बे के बघौचघाट मोड़ पर वैन में शव रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

पटहेरवा थानाक्षेत्र के जौरा बाजार निवासी व्यास सिंह की पुत्री मनीषा की शादी नौ वर्ष पूर्व इसी थानाक्षेत्र के पटखौली निवासी श्रीराम सिंह के बेटे अशोक सिंह से हुई थी। बृहस्पतिवार की रात में मनीषा का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल वाले शादी के कुछ वर्ष बाद ही बाइक व सोने की चैन की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। अक्सर बेटी को मारते-पीटते थे। कई बार संभ्रांत लोगों के साथ जाकर समझाने का प्रयास किया गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। परंतु घटना के दो बीत जाने के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। मृतका के घर वालों ने पटहेरवा पुलिस के इस व्यवहार से दु:खी होकर शनिवार को शव एम्बुलेंस में ही रोककर धरना शुरू कर दिया। बाद में एसओ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर घरवालों को शांत कराया। इसके बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में एसओ पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने शनिवार को ही तहरीर दिया है। इस दौरान पर्चा दाखिला में व्यस्त होने के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया गया कि तत्काल केस दर्ज कर एफआईआर की कापी भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें