फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भाजपा विधायक ने प्रदर्शन किया

Fri, 01 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। किसानों की प्रमुख समस्याआें को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मदन गोविंद राव की अगुवाई में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को ज्ञापन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर घटतौली और सप्लाई टिकट वितरण में गड़बड़ी के कारण गन्ना किसान ठगे जा रहे हैं।
उन्होंने अस्वीकृत तथा सामान्य प्रजाति के गन्ना की खरीद में आनाकानी करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि चीनी मिलों पर पिछले पेराई सत्र का ही करोड़ों रुपये बाकी है, लेकिन हाईकोर्ट का आदेश होने के बावजूद मिलें भुगतान नहीं कर रही हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि रामकोला चीनी मिल की तरफ से काफी संख्या में गन्ना खरीदने वाले बिचौलियों का फर्जी खाता खोला गया है तथा चीनी मिल के कंप्यूटर में भी गलत ढंग से भूमि संबंधी रकबा दर्शाया गया है। इसका सबसे अधिक नुकसान मिल पर गन्ना लेकर आने वाले किसानों का हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में पवन राव, बंका सिंह, ब्रह्माशंकर चौधरी, आनंद तिवारी, अवधेश सिंह, सत्यपाल गोविंद राव, रवींद्र पांडेय, ओंकार सिंह, सुरेंद्र यादव, जसवंत कुशवाहा, रामप्रीत पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें