कप्तानगंज। एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए कप्तानगंज के अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य ठप रखा। अधिवक्ताओं ने सड़क पर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और प्रदर्शन किया।
इससे तहसील में आए लोगों को परेशान होना पड़ा। अधिवक्ता संघ के तहसील महामंत्री हीरा पांडेय की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप रखा। ये लोग एसडीएम सचिन सिंह और तहसीलदार बीएन सिंह को हटाने की मांग कर रहे थे।
अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के सामने बैठक करने के बाद प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि फाइलाें पर आदेश करने के बदले सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। इनका कहना था कि जब तक दोनाें अधिकारी हटाए नहीं जाते, तब तक वकील हड़ताल बंद नहीं करेंगे। भाजपा नेता रामानंद बौद्ध और जयप्रकाश उपाध्याय ने भी अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर अधिवक्ताओं की मांगों को समर्थन दिया।
इनका कहना था कि यदि अधिवक्ताओं की मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह प्रदर्शन व्यापक रूप लेेगा। इस दौरान अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन, अरुण सिंह, रामप्रताप सिंह, विनोद मिश्र, संजय पांडेय, परमहंस कुमार, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, दीनानाथ शर्मा, ज्ञानप्रकाश पांडेय, जयप्रकाश अग्रहरि, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र पति पांडेय, लालमन सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।