दुदही ब्लॉक मुख्यालय पर धरना देते अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर के कार्यकर्ता।संवाद
विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने दुदही ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसमें दस सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
संगठन के जिला प्रभारी परमहंस सिंह की अगुवाई में पहुंचे संगठन से जुड़े लोगों ने पहले मांगों के पक्ष में नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बुलडोजर राज पर रोक लगाने, वर्ष से बसे गरीबों को भूमि पर मालिकाना हक दिलाने, न्यूनतम मजदूरी दर के लिए कानून बनाने, खाद सुरक्षा कानून मजबूत करने, सभी प्रकार के पेंशन तीन हजार रुपये करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच लाख रुपये दिलाने समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
प्रदर्शन में जिला संयोजक बिगू प्रसाद, बलिस्टर कुशवाहा, मनोरमा, हीरा देवी, रामपुकार, कल्पना, राधिका आदि शामिल रहे।