फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से नदी पार कर रहे लोगों को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाव से नदी पार कर रहे लोगों को भेजा गया जेल
विज्ञापन

बरवापट्टी(कुशीनगर)। अमवाखास स्थित गंडक नदी में प्रतिबंध के बावजूद नाव से नदी पार करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार शाम को चार लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने नाव से नदी पार कर रहे इन लोगों को एसडीएम के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अमवाखास गांव के बरवापट्टी घाट पर 17 जून को हुई नाव दुर्घटना के बाद प्रशासन की तरफ से किसी भी परिस्थिति में नदी में नाव नहीं चलाने का निर्देश दिया है, लेकिन गंडक नदी के उस पार अधिकांश किसानों की खेती है। उसी से उन किसानों का आजीविका चलती है। नाव से नदी पार करने में प्रतिबंध लगने से किसान मायूस हैं। सोमवार को कुछ किसान छोटी नाव से राशन लेकर नदी उस पार जा रहे थे। इसकी सूचना पर पहुंची बरवापट्टी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। एसडीएम के निर्देश पर अमवाखास गांव के बरवापट्टी टोला निवासी गुड्डू यादव, बैकुंठपुर कोठी के सुनील यादव, दशहवा गांव के धोबीघटवा टोला निवासी नंदलाल यादव और विशुनपुरा गांव के बलिराम यादव को जेल भेज दिया गया। एसओ सुरेश चंद्र राव ने बताया कि गंडक नदी में नाव चलाना मना है। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए चार लोगों को एसडीएम के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें