सोमवार को इंदरपुर चौराहे पर चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में मौन नाले से फसलों को होने वाली क्षति और आम जनमानस की समस्याओं पर चर्चा की गई।
डीएम शम्भु कुमार सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में चौपाल लगाई गई। क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध ने इस चौपाल में कहा कि मौन नाले के पानी से किसानों की फसलों को हर साल नुकसान होता है। इससे निजात दिलाने के लिए किसान अफसरों का ध्यान भी आकृष्ट कराते हैं, लेकिन कोई असर नहीं होता है।
इस चौपाल में मौजूद लोगों ने राशन न मिलने, धनउगाही के लिए कोटे की दुकान निलंबित कर पुन: बहाल करने, क्षेत्र की जनता की समस्याएं थाने में न सुने जाने सहित कई तरह की शिकायतें डीएम से कीं।
डीएम ने बताया कि मौन नाले से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग के जेई ने 62 किलोमीटर में फैले मौन नाले के लिए 12 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाकर दे दिया है। इससे किसानों की फसलों की क्षति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत जिले में 191 ओडीएफ गांव चयनित किए गए हैं।
चौपाल में भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर राधेश्याम सिंह, राधेश्याम दीक्षित, हरेराम गुप्ता, विनोद खेतान, ग्राम प्रधान भोले सिंह, तहसील अध्यक्ष हिंदू युवा वहिनी बैजनाथ गुप्ता, विशाल सिंह, अशोक पांडेय, ब्रह्मा सिंह, अनिल श्रीवास्तव, योगेंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।