फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया-पडरौना मार्ग पर जाम के चलते परेशान रहे लोग

Sat, 06 May 2017 11:42 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
जाम के चलते परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। एनएच 28 बी पर बैरिया गांव के नजदीक निर्माणाधीन पुल के चलते शनिवार को यातायात जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते पूरे दिन यहां आवागमन प्रभावित रहा। राहगीरों को रास्ता बदलकर गंतव्य की ओर जाना पड़ा।
विज्ञापन
कुशीनगर से पडरौना होते हुए बिहार जाने वाले एनएच 28 पर बैरिया गांव के नजदीक स्थित पुराना पुल संकरा व जर्जर होने के चलते खतरनाक हो गया था। यहां कुछ ही दूरी पर स्थित दो पुलों पर रेलिंग भी नहीं है। इसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। यहां पर आवागमन को सुरक्षित करने के लिए पुल को चौड़ा किया जा रहा है।

शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। परंतु कार्यदायी संस्था की ओर से वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। शनिवार को निर्माण कार्य के लिए पुल के आधे हिस्से में दीवार बनाकर आवागमन रोक दिया गया था। इसकी वजह से अब केवल एक गाड़ी के ही निकलने का वहां रास्ता है। शनिवार की सुबह नौ बजे ही यहां वाहनों के दबाव के चलते लंबा जाम लग गया। दोपहर एक बजे तक बड़ी मुश्किल से गाड़ियां आगे बढ़ रही थीं। जाम में फंसे लोगों को दोपहर में तेज धूप के कारण और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें