फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व पेयजल संकट से परेशान रहे लोग

Sun, 01 Apr 2018 11:36 PM IST
कुश्ाीनगर
विज्ञापन
पानी के लिए कतार में लगे लोग। - फोटो : कुश्ाीनगर
विज्ञापन
पडरौना। शुक्रवार की शाम आईं आंधी-बारिश के बाद से ध्वस्त बिजली व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हो पाया है। शनिवार की रात से ही पडरौना शहर के छावनी मुहल्ले में बिजली आपूर्ति गुल रही। इसके अलावा सुभाष चौक, अंबेडकर नगर, गांधी नगर सहित कई मुहल्लों में दोपहर तक बिजली नहीं आई। इसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली के साथ-साथ पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

 
शुक्रवार की शाम को आंधी-बारिश में तार-पोल क्षतिग्रस्त होने से पहले दिन जहां 20 घंटे से अधिक समय तक शहर की बिजली गुल रही, वहीं शनिवार की रात आठ बजे से रविवार को दोपहर 12 बजे तक नगर के कई मुहल्लों में बिजली नहीं आई। खासकर पडरौना नगर के छावनी पूर्वी, गायत्री नगर, रफी अहमद किदवईनगर, गांधी नगर, सुभाष चौक, अंबेडकर नगर सहित कई मुहल्लों के लोग बिजली न रहने से परेशान रहे। वजह यह थी कि बिजली कटौती का सबसे अधिक दुष्प्रभाव पेयजल आपूर्ति पर पड़ा। नगर के छावनी के तीनों मुहल्लों के लोग पानी न मिलने से हैंडपंपों पर निर्भर रहे। छावनी पूर्वी निवासी बाबूलाल, गोरख शर्मा, शेषनाथ शर्मा, रामचंदर, रामू, पिंटू, विकास, प्रिंस सहित कई लोगों का कहना था कि बिजली न रहने पर इन मुहल्लों में पानी की आपूर्ति भी बंद हो जाती है, क्योंकि यहां बने ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति के लिए जेनरेटर का इंतजाम नहीं है। 

इस संबंध में पडरौना विद्युत वितरण खंड के एसडीओ रविंद्र पाल का कहना था कि फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। उसे ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें