कुशीनगर। बदलते मौसम में वायरल के साथ अब टायफायड बुखार का खतरा बढ़ गया है। मेडिकल कॉलेज में टायफायड बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। कई दिनों से जिनको बुखार आ रहा है, वह वयरल मानकर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहे हैं। आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर केे पास पहुंचने पर खून की जांच हो रही है तो टायफायड निकल रहा है।
चिकित्सकों का कहना है कि अनियमित और गलत खानपान की वजह से पेट में संक्रमण होता है। इससे टायफाइड बुखार की संभावना रहती है। इसलिए लोगों को इस मौसम में खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है।
बदलते मौसम में वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में करीब 40 प्रतिशत मरीज इस तरह की समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। अब वायरल बुखार के साथ टायफायड बुखार के मामले भी सामने आने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉ. उपेंद्र चौधरी क कहना है कि टायफायड बुखार के मरीज भी आ रहे हैं। लोगों को टायफाइड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।