फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क निर्माण के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। फाजिलनगर विकास खंड के चौरा पचरुखिया सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने और कीचड़ की वजह से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे गिर करके चोटिल हो रहे है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नंदलाल विद्रोही व पंचानन शाही के नेतृत्व में रामायण यादव के घर के सामने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की। इस अवसर पर पंचानन शाही, गफूर अंसारी, प्रमोद तिवारी, श्रीमती सुनीता देवी, महिमा देवी आदि उपस्थित रहे। लोक निर्माण विभाग के जेई जितेंद्र यादव ने कहा कि जांच कराकर गड्ढों को भरवाया जाएगा। बरसात बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें