खड्डा। क्षेत्र के गांव नरकहवा में पट्टा धारकों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार को अनशन पर बैठ गए। लोगों ने पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की।
अनशन की अगुवाई कर रहे रामकांत भारती ने कहा कि गांव के 95 भूमिहीन लोगों को 1990 में प्रशासन ने कृषि योग्य भूमि पट्टा देकर कब्जा दिलाया था। कुछ वर्ष पूर्व भू-माफियाें ने लोगों को मिले पट्टे की भूमि पर पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत कई बार तहसील से लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पट्टा धारकों में नाराजगी है। लोगों ने चेताया कि उनकी मांगे पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान रामप्रवेश यादव, गुलाब मुसहर, गनेश कुशवाहा, रामजीत मुसहर, बालबोध भारती, ताहिर अंसारी, रामदास पासवान, मोती कुशवाहा आदि आदि मौजूद रहे।