फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेयजल आपूर्ति के लिए सड़क पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
समउर बाजार में ओवर हेड़ टैक से पानी की सप्लाई शुरु नही होने पर विरोध प्रदर्शन करते गांव के लोग।
विज्ञापन
समउर बाजार। क्षेत्र के पिपरा कनक में बने ओवरहेड टैंक के पास सोमवार को गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें लोगों ने ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मजीबुल होदा ने कहा कि गांव में आठ वर्ष से आवेर हेड टैंक बनकर तैयार है। लेकिन अभी तक गांव में पानी आपूर्ति के लिए पाइप नहीं बिछाई गई है। इससे लोगों को पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके लिए जलनिगम के अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन उनकी तरफ से पेयजल आपूर्ति कराने की दिशा में कोई साकारात्मक पहल नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शाहीद रजा, अंसार अली, सद्दाम हुसैन, कलाम हुसैन, इरशाद अहमद, मजीद अली, क्यूम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें