फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों की पानी से बढ़ी परेशानी 

Sun, 28 Jan 2018 11:52 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
समस्‍या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना। नगर के ओंकारवाटिका कॉलोनी में नालियों की सफाई न होने से लोग परेशान है। नालियों का पानी दुकानों में चला जा रहा है। इससे रोजगार प्रभावित हो रहा है। लोग गंदगी के बीच रह रहे हैं। कॉलोनी वालों का कहना हैं कि नगरपालिका से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है। 
विज्ञापन

ओंकारवाटिका कॉलोनी में कई तकनीकी शिक्षण संस्थान, निजी अस्पताल, कोचिंग सेंटर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। मुहल्ले में छोटी नालियों से सटे बड़े नाले भी है, जिनकी सफाई न होने से नालियां ओवरफ्लो होकर मुहल्लेवासियों के घरों और दुकानों में पहुंच रही है। मुहल्ले के लोग बताते हैं कि कई बार नगरपालिका से मामले की शिकायत की गई। इस पर नगरपालिका की ओर से मौसम साफ होने की बात कहकर आश्वासन दिया गया। लेकिन अब तक नालियों की सफाई नहीं कराई गई। 

नागरिक बोले- 
ओंकारवाटिका कॉलोनी के निवासी इरशाद कहते हैं कि जलनिकासी इस मुहल्ले की सबसे बड़ी समस्या है। दिन में सूअर मुहल्ले में घूमते रहते हैं। इसकी वजह से बीमारियां पांव पसार रही है। लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे।  
विज्ञापन


उमेश मद्घेशिया कहते हैं कि इस मुहल्ले में कई बड़े नाले और छोटी-छोटी नालियां हैं, जिनकी सफाई कभी नहीं होती है। इनके ओवरफ्लो होने से गंदा पानी दुकानों और घरों में चला जाता है, जिसकी वजह से काफी परेशानी होती है। 

विजय चौहान कहते हैं कि समस्या के संबंध में नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। वहां से केवल आश्वासन ही दिया जाता है। समस्या का समाधान कराने में रुचि नहीं ली जाती है। 

व्यवसायी केशव बंका कहते हैं कि लोग एक जगह कूड़ा कचरा नहीं फेंकते हैं। इसके कारण सूअर दिन भर विचरण करते रहते हैं। कई जगह खाली जमीन में गंदा पानी भी जमा है। इसके बावजूद नगरपालिका की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा। 

क्या कहते हैं जिम्मेदार- 
पडरौना नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि नगर के नालियों की सफाई शुरू करा दी गई है। पहले बंजारीघाट और उसके बाद रामकोला रोड पर सफाईकर्मियों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें