फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरों की अफवाह पर रातभर तलाश करते रहे लोग

Fri, 20 Sep 2024 06:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र गांव महुअवा देवरिया में बुधवार की रात चोरों की अफवाह पर गांव के लोग पूरी रात चोरों की तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद भी चोरों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महुअवा देवरिया में बुधवार की रात गांव के लोग पटहेरवा में डोल मेला देखने गए थे। उसी दौरान किसी ने गांव में चोर आने की अफवाह फैला दी। यह सूचना जल्द ही पूरे गांव में फैल गई। मेला देखने गए लोग भी भागकर गांव में पहुंच गए। पूरी रात गांव में चोरों की तलाश की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। गांव के विनोद शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, सुभाष गुप्ता, मनोज तिवारी व उदयभान तिवारी ने बताया कि चोर आने की सूचना पर लोग रातभर जगे रहे, लेकिन कहीं पर चोरों का पता नहीं चल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें