फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की मनबढ़ों ने की पिटाई, कार्रवाई की मांग

Fri, 20 Sep 2024 06:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव निवासी एक युवक की मनबढ़ों ने घर से बुलाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने युवक को जान से मारने की नीयत से गला मरोड़ने की भी कोशिश की। पीड़ित युवक की मां फूला देवी ने तहरीर देकर बताया कि उनके 19 वर्षीय पुत्र अनूप चौहान को गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ बहलाकर बुधवार को पडरौना ले गया। देर रात वापसी के दौरान युवक और उसके साथियों ने उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर उसे घर के पास फेंक दिया। बृहस्पतिवार को परिजन इलाज के लिए युवक को लेकर जा रहे थे। तभी आरोपियों के परिवार के लोग आ गए और जान से मारने की नीयत से उसका गला मरोड़ दिया। लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पीड़ित युवक को तुर्कहा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें