फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत आदित्यनाथ से मिले हियुवा के लोग

Thu, 16 Jun 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
हियुवा की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक अतुल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। वीडियो क्लिप बनाकर महिला का शारीरिक शोषण और बेटे का ‘खतना’ कराने के मामले में बृहस्पतिवार को भी माहौल गर्म रहा। सुबह ही हियुवा की टीम ने पीड़ित के गांव जाकर कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान एक और महिला ने बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की बात कहते हुए पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। हियुवा नेता दोनों पीड़ितों को साथ लेकर सांसद महंत आदित्यनाथ से मिलने गोरखपुर चले गए। वहां से वापस लौटने के बाद एसपी से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



हाटा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में वीडियो क्लिप बनाकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी ने उसके बच्चे का खतना भी करा दिया है। बुधवार को यह मामला सामने आने के बाद एसपी दीपक भट्ट गांव पहुंचे थे। पीड़ित से पूछताछ के बाद छह लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।


इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अतुल सिंह, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी अजय गोविंद राव, महामंत्री फूलबदन कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष ज्ञानचंद्र कुंवर, सुरेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता पीड़ित के गांव पहुंचे। ये लोग अभी पीड़ित से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ले ही रहे थे कि उसी गांव की एक अन्य महिला ने आरोप लगा दिया कि गांव के एक युवक ने कुछ दिन पहले उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन



महिला का कहना था कि उसकी तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने तो ले गई, लेकिन उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। इस नए खुलासे के बाद हियुवा नेता दोनों मामलों के पीड़ित पक्षों को अपने साथ लेकर महंत आदित्यनाथ से मिलने गोरखपुर चले गए। वहां मुलाकात के बाद हियुवा नेता वापस जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां एसपी से मिलकर पहले मामले में दर्ज मुकदमे के शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दूसरे मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें