फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Feb 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। शाहपुर उचकी पट्टी चौराहे पर गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें गांव के लोगों ने चौराहे से दुबौली बाजार जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग करते हुए चेताया कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शाहपुर उचकी पट्टी के प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार भरती के अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था यह सड़क काफ़ी जर्जर हो चुका है। गांव के लोगों की मांग पर करीब दो वर्ष पहले सड़क निर्माण के लिए टेंडर हुआ। निर्माण कार्य के लिए सड़क पर गिट्टी भी बिछा दी गई, लेनिन गिट्टी गिराने के नौ माह बाद वहां रखी गिट्टी एकत्र कर उठवा ले गया है। इसकी शिकायत जेई समेत कई अधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतवाया कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई रत्नेश कुमार ने बताया कि ठेकेदार से कई बार कार्य करने के लिए बोला गया है, लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं। ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजकुमार, अमीरुदीन, राधेश्याम, जहर, लखीचंद, राजेंद्र, शायदा, ताहिर अंसारी, हलीमा खातून, शहबान, विश्वनाथ, कुंती, सदरून, उर्मिला, पतासी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें