फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लेखपाल संघ के राहुल अध्यक्ष और उमेश मंत्री चुने गए

Sat, 03 Feb 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तरफ से तहसील सभागार में शुक्रवार को कप्तानगंज तहसील इकाई का गठन हुआ। इसमें राहुल सिंह को अध्यक्ष और उमेश शाही निर्विरोध मंत्री चुना गया। संघ के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, मनोज सिंह, सुनील कुशवाहा, मनीष पांडेय और शैलेश मिश्रा की अगुवाई में अध्यक्ष और मंत्री के अलावा अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ, जिसमें दिलीप सिंह प्रथम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनीता निगम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मदन गोपाल भारती को उपमंत्री, संगम प्रसाद को कोषाध्यक्ष और प्रदीप कुमार द्वितीय को ऑडिटर चुना गया। इस दौरान मारकंडेय गुप्ता, विचित्र मणि त्रिपाठी, मुकुट बिहारी, हरिशंकर कुशवाहा, सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें