फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जागरण में देवी गीतों की धुन पर झूमे लोग

Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/मथौली। तमकुहीराज क्षेत्र के लतवा बाजार में शनिवार रात देवी जागरण का आयोजन हुआ। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु देवी गीतों पर झूमते दिखे। जागरण के दौरान आयोजकों ने झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन


जागरण का शुभारंभ जयप्रकाश कुशवाहा ने भजन गायकों को माला पहनाकर किया। भोजपुरी गायक नीरज कुमार निराला, गोरखपुर की खुशी तिवारी, देवरिया की संजना गौर, पटना के अर्जुन सावरियां और उनकी टीम ने एक-एक कर कई भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायक नीरज कुमार निराला ने गणेश और सरस्वती वंदना सुनाया। खुशी तिवारी ने ...रहिया मइया के कहियो कृपा होई..., ...नीमिया के ड़ाढ़ मईया झूले लीं झुलुअवा..., ...मेरे घर के सामने मईया तेरा मंदिर बन जाए...। ...हे चंदा मामा कइले रहिया चारों ओर अजोरिया..., ...बाड़ी शेर पर सवार रूपवा मनवा मोहत बा... की प्रस्तुति से झूमने को विवश कर दिया।
इस दौरान अवधेश राय, द्वारिका राय, टुनटुन राय, आशुतोष राय, अमित राय, कमलेश कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, गोविंद शर्मा, संदीप शर्मा, राजेश यादव, ब्यास मद्धेशिया, गोरख मद्धेशिया, शंभू यादव, मुन्ना कुमार, असलम अली, कासिम अली, निहाल कुमार, बबलू गोंड, विकास कुमार, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मथौली क्षेत्र के मलुकही बाजार में शुक्रवार की रात में श्री दुर्गा पूजा बाल सेवा समिति की ओर से भगवती जागरण का आयोजन हुआ। जागरण का शुभारंभ समाजसेवी मनोज जायसवाल व पूर्व प्रधान खैरेटवा विजय साहनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। गायक सल्लू खेसारी व मौनी दुबे ने ...चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... आदि भजनों से लोगों को को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस दौरान मारकंडेय श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, डब्लू सिंह, रविंद्र प्रसाद, संजय मिश्र, प्रिंस गोंड, राज गौतम, त्रिलोकी प्रसाद, गुड्डन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें