फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डोल मेला में गीतों पर झूमे लोग, खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

Fri, 15 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में करतब दिखाते अखाड़ों के खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही का दो दिवसीय डोल मेला बृहस्पतिवार की शाम को संपन्न हो गया। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बाहर से आए कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। सेवरही का दो दिवसीय महाबीरी अखाड़ों का डोल मेला बुधवार को रात में और बृहस्पतिवार को दिन में धूमधाम से मनाया गया। इसमें अखाड़ों के खिलाडियों ने हैरतअंगेज कर देने वाले खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

बाहर से आए कलाकारों ने गीत संगीत का ऐसा शमा बांधा की मेला देखने आए हजारों दर्शक थिरकने लगे। इसके पहले बुधवार की रात में सभी अखाड़े कड़ी सुरक्षा के बीच 11 बजे से उठाए गए और सुबह पांच बजे तक जारी रहा, जबकि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सभी अखाड़े तीन बजे से उठाए गए और देर शाम तक तक जारी रहा, मेले में दर्शकों की भीड़ इतनी थी कि शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने में पुलिस के साथ अखाड़े के आयोजकों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें