पकवा इनार। कुशीनगर के बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली पर बुधवार को सुबह से शाम तक पर्यटकों का आवागमन रहा। मुख्य मंदिर में पहुंचे श्रीलंका के पर्यटक चीवर चढ़ा कर बुद्ध प्रतिमा के समक्ष पूजन किया। मुख्य मंदिर में पूजन के बाद पर्यटकों ने कुशीनगर भ्रमण के दौरान रामभार स्तूप और हिरण्यवती नदी का दर्शन कर विश्व शांति की कामना की।