फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम का पुतला और झंडा जलाया

Tue, 20 Sep 2016 11:13 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
श्रद्धांजलि - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
तमकुहीराज। उड़ी सैन्य मुख्यालय पर हुए हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्र में कई जगह कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने बैठक कर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्घ सख्त कदम उठाने की मांग की। 
विज्ञापन

तमकुहीराज के शिव मंदिर परिसर, लतवा चट्टी बाजार, दाहूगंज, सलेमगढ़, सिसवा नाहर, अहिरौलीदान, जमसड़िया, डिबनी बंजरवा, सेवरही, बभनौली आदि स्थानों पर बैठक कर लोगों ने पाकिस्तान की निंदा की। लोगों ने कई जगह कैंडल मार्च निकालकर हमले में शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विनोद सिंह पटेल, गुरूचरण गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, शैलेंद्र पांडेय, विरेंद्र ओझा, अमरनाथ चौबे, हियुवा के अवधेश आर्य, राजकुमार चौहान, विरेंद्र पांडेय, राजू सिंह आदि मौजूद थे।

मदरसे के बच्चों, शिक्षकों ने निकाला जुलूस 
तमकुहीरोड। जम्मू-कश्मीर के सैन्य मुख्यालय उड़ी पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को तमकुहीरोड के एक मदरसा के शिक्षकों और बच्चों ने कस्बे में जुलूस निकाला। पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए इन लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जामा मस्जिद तमकुहीरोड व मदरसा दारुल ईसायत के प्रबंधतंत्र, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दोपहर बाद हाथ में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला। हाथ में आतंकवादी विरोधी तख्ती लिए इन लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यह जुलूस मदरसा से शुरू होकर शास्त्री नगर, जवाहर नगर, आजाद नगर, स्वर्ण नगर, गॉधी नगर, तुलसी नगर, किदवई नगर, सुभाष नगर, इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर, मालगोदाम चौक, स्टेशन चौक, बस स्टैंड चौक, आजाद चौक, सीसी रोड और चनरी चौराहा होते हुए वापस मदरसा में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रबंधक शाकिर अली, मौलाना कारी जिकुरुल्लाह , मुफ्ती मेराज, मुफ्ती अब्दुल मजीद, शौकत अली, अलाउद्दीन खॉ, सगीर आलम, मुर्तुजा अली, मोहम्मद शमीम, अशरफ अली, जाकिर हुसैन, मोहम्मद अली, रकीब आलम, मंतूरा खातून सहित तमाम लोग मौजूद थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
कुबेरस्थान। उड़ी के सैन्य ठिकाने पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुबेरस्थान बाजार में नवाज शरीफ का पुतला जलाया। इससे पहले एक विद्यालय प्रांगण में बैठक कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
स्व. रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चंद्रभान कुशवाहा, विजय शुक्ला, सुमंत पांडेय, विवेकानन्द शुक्ला, ओमप्रकाश गुप्ता एवं मोहन खरवार आदि का कहना था कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। यहां से एक जुलूस निकाला गया जो कोहरवलिया व प्रान छापर गांव होते हुए कुबेरस्थान बाजार के बतरौली मोड़ पर पहुंचा। वहां पाकिस्तानी प्रधान मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। 
इस दौरान पूर्व सैनिक सुरेश चंद्र पांडेय एवं रामबदन यादव के अलावा राजन तिवारी, अश्विनी तिवारी, दुर्गा दयाल, विनोद तिवारी, राजकिशोर खरवार, रंजन पांडेय, बच्चा सिंह, विनोद जायसवाल, किशोरी लाल जायसवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।


पडरौना। कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के विरोध में मंगलवार को पडरौना नगर में श्रद्धांजलि सभा की गई। इस सभा में मौजूद लोगों ने शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस घटना से नाराज लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पाकिस्तानी झंडे का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। उसके बाद शाम को कैंडल मार्च भी निकाला।
इस घटना के विरोध में पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें सीओ सदर शशिशेखर सिंह, हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, दीपनारायण अग्रवाल, डॉ. अरुण गौतम, मोंटी सलूजा, अनीश सोनी, अंकित लोहिया सहित कई लोग शामिल हुए। इन लोगों ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इसके अलावा करुणेश शुक्ल, विष्णु वर्मा, अजय गुप्ता, दीपक सिंह, रवि सोनी, अरुण  मिश्रा, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र, राजेश सैनी, राजू साहा, राजेश सोनी, बंका  शर्मा, सुजीत, सन्नी, संतोष सोनी, लालबाबू, दीपक सिंह, दयाशंकर सहित कई  लोगों ने श्रद्धांजलि सभा कर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इन  लोगों का कहना था कि शुक्रवार की रात पाकिस्तान के आतंकवादियों ने  कायरतापूर्वक भारतीय सेना के कैंप पर हमला किया, जिससे 17 जवान शहीद हो गए,  जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए। इन लोगों का कहना था कि पाकिस्तान की इस  हरकत की जितनी निंदा की जाए, वह कम है।
उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन पडरौना से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि सभा की। उसके बाद कैंडल मार्च निकालकर नगर के सुभाष चौक पर सभा की। इन लोगों ने पाकिस्तान की हरकत का करारा जवाब दिए जाने की सरकार से मांग की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, सचिव शंभू मिश्रा, कोषाध्यक्ष निलेज्ञ गोविंद राव, एसएन भारती, दिनेश श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे।
कसया कार्यालय के अनुसार ऑल इंडिया ह्यूमन राइट आर्गेनाइजेशन के सदस्य शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और आतंकी हमले की निंदा की। इस संगठन के लोगों ने शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संगठन के संस्थापक पन्नेलाल यादव, आनंदेश्वर चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह, बादशाह राय, राकेश सिंह, सत्यम शर्मा, मालती देवी, सीमा भारती, मेहरून नेशा, तसबुन नेशा, विंदा देवी, डॉ. ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें