जौरा बाजार। क्षेत्र के कई गांवों में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि बंदर कब किसको कहां पर काटकर घायल कर देंगे, कोई ठिकाना नहीं है। किसी को गांव में काट रहे हैं तो किसी को खेत में काम करते समय काट ले रहे हैं। रविवार को एक बंदर ने तीन लोगों को काट कर घायल कर दिया। सभी का उपचार जिला चिकित्सालय पर चल रहा है।
ग्राम धुनवलिया निवासी तेज प्रताप सिंह 40 वर्ष को रविवार को सुबह बंदर ने काट कर घायल कर दिया। वह उस अपने दरवाजे पर बैठे थे। वह बंदर को देखते तब तक उन्हें काट कर घायल कर दिया।
जोकवा बाजार में लगभग 10 बजे अपने घर पर खेल रहे पांच वर्षीय बालक शिवा को काट कर घायल कर दिया। लगभग उसी समय दहारीपट्टी निवासी बिपत गुप्ता अपने खेत में चारा काटने गए थे कि एक बंदर ने काट कर घायल कर दिया। इस तरह किसी न किसी गांव में बंदरों के के काटने की सूचना मिल रही है। ग्रामवासी डर के मारे सहमे हुए हैं। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें।