- सरिसवा बाजार में कांग्रेस की जनाक्रोश सभा आयोजित
गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के सरिसवा बाजार में रविवार की शाम कांग्रेस की जनाक्रोश सभा आयोजित की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है, जबकि युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
कार्यक्रम को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने युवाओं के भविष्य पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और रोजगार के घटते अवसरों से युवाओं में निराशा बढ़ रही है तथा सरकार को इस दिशा में गंभीर कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर हीरा प्रसाद, राजनेत यादव, अमित सिंह, रमेश सिंह, अफरोज अंसारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।