पिपरा कनक। पटहेरवा उपकेंद्र से अघोषित बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी है। एक सप्ताह से सुबह पांच से नौ बजे तक और शाम छह से रात आठ बजे तक आपूर्ति बंद कर दी जा रहा है।
पटहेरवा, सिंदुरिया, रजवटिया, मोगलपुरा, गगलवा, बभनौली, पिपरा कनक, बोदा टोला, मठिया, हसनपुरा, महरु टोला, मीरबिहार, शाह टोला, खुद्दी टोला, गगलवा, चैन पट्टी आदि गांव में पहले से ही फाल्ट होने की वजह से विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नही किया जाता है। फाल्ट ठीक करने के नाम पर विद्युत कर्मचारी सी-डाउन लिए रहते हैं। क्षेत्र के कन्हैया पांडेय, अजय गुप्ता, अनिल कुमार, सद्दाम हुसैन, अजहरुदीन, क्यूम सिद्दीकी, गुडडू सिद्दीकी, सेराज अहमद आदि का कहना है कि एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति मनमानी तरीके से किया जा रहा है। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध मं अवर अभियंता संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि स्थानीय स्तर से विद्युत कटौती नहीं की जा रही है। मेन सप्लाई बंद होने से ही आपूर्ति ठप रहती है।