फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली नहीं मिलने पर लोग आक्रोशित, बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-चिरगोड़ा में लोगों ने सड़क जाम कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की
विज्ञापन

-आंधी में बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति नौ दिन बाद भी नहीं हुई बहाल, दिक्कतें बढ़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/ मंसाछापर। आंधी में बेपटरी हुई 50 गांवों की बिजली आपूर्ति नौ दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। नाराज गांव वालों का सब्र शुक्रवार को टूट गया और जरार बिजली उपकेंद्र पर गांव वालों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की, तो कुछ लोगों ने चिरगोड़ा गांव के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जेई के देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर नाराज लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
पिछले दिनों आई आंधी में पडरौना डिवीजन के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के प्रयास से अधिकांश गांवों की बिजली बहाल हो गई, लेकिन जरार बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति नौ दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। उमसभरी गर्मी से परेशान लोग हर रोज बिजली उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। गांव वालों का आरोप है कि जेई का फोन नहीं मिल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे गांव वाले जरार बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और बिजली निगम कर्मियों को खरी खोटी सुनाते हुए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि नौ दिन हो गए, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से जीना मुहाल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चे, बूढ़े और महिलाओं को हो रही है। घरों में लगे इलेक्टि्रक उपकरण भी शोपीस बन गए हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो शनिवार को उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ चिरगोड़ा चौराहे पर लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। इसके चलते करीब आधे घंटे आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान माघी कोठिलवा गांव के प्रधान नथुनी चौहान, विकास चौहान, वीय, रोशन गौड़, नरेश, ग्राम प्रधान चिरगोडा उदयभान मद्धेशिया, प्रमोद मद्धेशिया, मुन्ना प्रसाद, रमजान अली, नंदकिशोर, रामआसरे, विकास तिवारी, मुमताज़ अली, आजाद, हरेंद्र, पप्पू राय, श्रीनिवास शर्मा, शंभू शर्मा, रामप्रवेश मद्धेशिया, जुगानी पाल, हीरालाल, बुंदल साहनी, अभय पांडेय, नागेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
इस बाबत जेई अजय सिंह ने बताया कि देर रात तक आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। पोल और तार ज्यादा टूटने के चलते देर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें