तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के माल गोदाम चौक पर शुक्रवार की शाम को लोगों ने प्रदर्शन किया। वे अतिक्रमण से लगने वाले जाम को लेकर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि कुछ दुकानदारों की तरफ से नाली के बाहर दुकान लगाने से जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इससे परिवहन निगम की बसों को भी खड़ा करने में दिक्कत होने लगी है। लोगो ने इसकी सूचना चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और लोगों से नगर पंचायत में लिखित शिकायत करने की सलाह दी। उनका कहना था कि शिकायत मिलने पर नाली के बाहर दुकान लगाने वाले सभी दुकानों को हटा दिया जाएगा। संवाद