फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठेकेदार और पेड़ मालिक पर जुर्माना

Fri, 19 May 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव में बिना परमिट के काटे गए सागौन के पेड़ के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। इसमें ठेकेदार और पेड़ मालिक पर जुर्माना लगाकर जांच शुरू कर दी है। हिरनही गांव में एक लकड़ी ठेकेदार बिना वन विभाग से परमिट लिए ही आठ सागौन का पेड़ कटवा लिया। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो मामला सही पाया गया। ठेकेदार सभी आठों पेड़ को उठवा लिया था। इस संबंध में रेंजर घनश्याम शुक्ल ने बताया कि शिकायत पर जांच हुई, तो आठ सागौन के पेड़ बिना परमिट के कटा मिला है। इस मामले में ठेकेदार और पेड़ मालिक पर जुर्माना लगा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें