फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तपती धूप में जाम से परेशान रहे राहगीर

Tue, 23 Apr 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना नगर के छावनी रोड ​स्थित पुल पर लगा जाम।
विज्ञापन
पडरौना। सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही सोमवार को पडरौना शहर में सुबह दस बजे के बाद से भीषण जाम लगने लगा। जाम का यह सिलसिला दोपहर बाद तीन बजे तक रहा। इसके बाद फिर शाम पांच बजे से मेन बाजार की सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार जाम के कारण धीमी पड़ने लगी। दिन के समय 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाम लगनेे से तल्ख धूप के बीच राहगीर परेशन दिखे। हालांकि तेज धूप के बावजूद मुख्य सड़क पर होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पसीना बहती दिखी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सुबह करीब दस बजे नगर के तिलक चौक से लेकर कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड पर तेज धूप के बीच राहगीर जाम में फंस गए। सुबह करीब 11.30 बजे सुभाष चौक, रामकोला रोड, जिला मुख्यालय रोड पर छावनी तक जाम लग गया। दोपहर करीब एक बजे नो एंटी के बावजूद एक ट्रक सुभाष चौक तक पहुंच गया। इसकी वजह से भीषण जाम लग गई। इसे देख वहां मौजूद सुभाष चोक चौकी पुलिस ने उसे रोक दिया। चिलचिलाती धूप में नगर के कठकुइयां मोड़ से लेकर छावनी तहसील गेट तक लगे जाम के बीच राहगीरों के वाहनों का पहिया थम गया। हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान पसीना बहाते दिखे, लेकिन उसका कोई असर होता नहीं दिखा। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए सभी चिन्हित स्थानों पर होमगार्ड के जवान और यातायात पुलिस तैनात किया गया है। दिन के समय शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री है, लेकिन कुछ भारी वाहन जिन्हें परमिट मिला है। वे ही शहर में आते हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय आने वाले लोगों की भीड़ रहती है। इसकी वजह से कुछ देर तक जाम लगी थी। पुलिस कर्मी सक्रियता दिखाकर शीघ्र ही लोगों को जाम से छुटकारा दिला दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें