पडरौना। सदर एसडीएम ने सोमवार को नगर समेत आसपास के स्कूलों में बने बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर लगे इंडिया मार्क हैंडपंप के पानी की गुणवत्ता और शौचालय खराब मिले। उन्होंने ईओ को मतदान की तिथि से पूर्व सही कराने का निर्देश दिया।
सदर एसडीएम ब्यास नारायण उमराव ने नगर समेत आसपास के परिषदीय विद्यालयों में बने बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 241 व 242 प्राथमिक विद्यालय पकड़ी बुजुर्ग में लगे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं मिला। संविलियन विद्यालय पकड़ी बुजुर्ग में बाउंड्रीवाल नहीं थी। इसके अलावा यहां का शौचालय भी खराब मिला। एसडीएम ने बीएसए और पडरौना ईओ को पत्र भेजकर चुनाव तिथि से पूर्व कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सदर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, लेखपाल मार्कंडेय मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।