पडरौना। पीस पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को नगर के डाकबंगले में बैठक हुई। इसमें 12 जनवरी को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष अजीमुल्लाह उर्फ गुड्डू अंसारी ने कहा कि जनपद में गन्ना किसान सर्वाधिक परेशान हैं। चीनी मिलें न तो गन्ना मूल्य ही बता रही हैं न गन्ना ले रही हैं।
क्रशर मालिक नकदी भुगतान के नाम पर किसानों का गन्ना औने-पौने दाम पर खरीद रहे हैं। जिससे किसान आर्थिक रूप से और कमजोर हो रहे हैं।
जिला सचिव डॉ. नाजिर ने कहा कि किसानों के गन्ने का उचित मूल्य दिलाने, किसानों को खेती का लाभकारी मूल्य दिलाने, चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप प्रदेश सरकार से मुसलमानों को उनका हक दिलाने, पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफरोज बादल के साथ हुई घटना का पर्दाफाश कराने सहित 10 मांगों को लेकर 12 को धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रदेश महासचिव मतिउल्लाह, किशोर यादव और जिलाध्यक्ष करेंगे।