फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्री. परीक्षा : आज बदला रहेगा रूट

Sun, 22 Dec 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर जिले में आयोजित हो रहे यूपी पीसीएस परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कई रूटों को सुबह सात बजे से लेकर रात आठ बजे तक के लिए डायवर्ट कर दिया है। डायवर्ट किए गए रूट पर आकस्मिक सेवाओं व अनुमन्य वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। पुलिस की सोशल मीडिया सेल के ओर से बताया गया है कि पडरौना शहर के अंबे चौक से जटहा मोड़ की तरफ कोई भी बड़े कामर्शियल वाहन (जैसे-ट्रैक्टर ट्राॅला, ट्राॅली, डीसीएम आदि) नहीं जाएंगे। दरबार रोड तिराहा (रामधाम पोखरा), स्टेशन मोड़ (नो एंट्री प्वाइंट) से उदित नारायण डिग्री कॉलेज व जलकल भवन, बेलवा चुंगी (नो एंट्री प्वाइंट) से शहर की तरफ कोई भी बड़े काॅमर्शियल वाहन नहीं जाएंगे। इसी तरह स्टेशन बाईपास, कठकुइया मोड़ (नो एंट्री प्वाइंट) से सुभाष चौक से शहर की तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें