फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में उठाएंगे रकबा राजा गांव में पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई का मामला : लल्लू

विज्ञापन
रकबा राजा गांव पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सदन में उठाएंगे रकबा राजा गांव में पुलिस की दमनात्मक कार्रवाई का मामला : लल्लू
विज्ञापन

रगडगंज (कुशीनगर)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने फिर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। शुक्रवार की शाम को पटहेरवा थाना क्षेत्र के रकबा राजा गांव पहुंचे कांग्रेस नेता ने प्रदेश सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकार पुलिस फोर्स के सहारे विरोध करने वालों का उत्पीड़न करा रही है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के डिबनी पुलिस चौकी पर बीते 30 जून की रात में ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों के बीच बवाल हो गया था। इस मामले में रकबा राजा गांव के पूर्व प्रधान समेत कई लोग आरोपी हैं। उसी रात पुलिस ने पूर्व प्रधान रामबली यादव को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी थी। शुक्रवार को रकबा राजा गांव पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार दमन की राजनीति कर रही है। पुलिस के दम पर आम लोगों के विरोध की आवाज को दबाया जा रहा है। रकबा राजा की घटना को वह सदन में उठाएंगे। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तथा निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को वापस कराने के लिए संघर्ष होगा। इस दौरान अशोक पटेल, मनोज सिंह, गोपाल गुप्त, बबलू पांडे, टोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें