फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीसी अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, चिकित्सा सुविधा और नाव की संख्या बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
पिपराघाट के बाढ़ प्रभावित गांवों में घुटने तक पानी में पैदल चल कर पहुंचे विधायक अजय कुमार लल्लू अ - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पीसीसी अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, चिकित्सा सुविधा और नाव की संख्या बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

तमकुहीरोड। तमकुहीराज विधायक व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को पिपराघाट के कई गांवों में बाढ़ से फंसे लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने सरकार पर बाढ़पीड़ितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रभावित गांवों में चिकित्सा सुविधा और नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नाव से पिपराघाट के देवनारायन टोला, उपाध्याय टोला, चौकी टोला, मोतीराय टोला, भंगी टोला, बुटन टोला, शिव टोला, तवकल टोला, दहारी टोला आदि में पहुंचे और बाढ़ में फंसे लोगों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि कई दिनों से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। कई लोगों के घर में पानी घुस गया है। लेकिन उन्हें आज तक शासन की तरफ से राहत के नाम पर कुछ नहीं दिया गया। फसलें डूब कर बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की अनदेखी कर रही है। गांव के लोग करीब एक सप्ताह से बाढ़ से परेशान हैं। उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने पिपराघाट समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा और नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान ब्यास कुशवाहा, शर्मा यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, शिवपूजन निषाद, टोनी बाबू, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें