फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चाें के व्यक्तित्व के विकास पर दें विशेष ध्यान

Sat, 01 Aug 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला बीआरसी सभागार में शुक्रवार को एफएनएल प्रशिक्षण में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर बल दिया गया गया। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बच्चों को खेल खेल में पढ़ाने की विधि बताई। इससे बच्चों में समझ बढ़ेगी और उनके व्यक्तित्व का विकास होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षक प्रणव चतुर्वेदी ने हिन्दी भाषा के बारे में बताया कि बच्चों को वर्णमाला का सही ज्ञान कराने के लिए उच्चारण बहुत जरूरी होता है। बच्चे इसे बोलकर लिखते हैं, तो उनका ज्ञान बढता हैं। प्रशिक्षक एआरपी विकास तिवारी ने शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा को टीएलएम की मदद से पढाने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि इससे बच्चों में भूलने की आदत कम होगी।
विज्ञापन

इस दौरान योगेंद्र शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, सिरोमणि यादव, महेश यादव, तेजबहादुर यादव, मनमोहन मौर्य, दिनेश यादव, रणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें