फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता सूची में हो रहे परिवर्तन पर रखें विशेष ध्यान

Sun, 09 Nov 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के सोहरौना स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भाजपा नेता व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री की टिप्पणी की जितनी निंदा की जाय कम है। जिम्मेदार व्यक्ति को किसी विशेष समुदाय पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी शोभा नहीं देता है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ के बीएलओ का सहयोग कर अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदाता सूची में हो रहे परिवर्तन पर विशेष ध्यान रखने की बात कही।
बैठक का संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने की। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल, राजेश प्रताप राव, हरिश राणा, मधुर श्याम राय, राजकुमार डालमिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें