फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी में बीपीएचयू लैब से मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा

Fri, 14 Aug 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में बन रही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) लैब का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। लैब शुरू होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को विभिन्न जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी केंद्रों या जिला मुख्यालय का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


फिलहाल सीएचसी के एक कमरे में मरीजों की आवश्यक जांच की जा रही है। यहां हीमोग्लोबिन (एचबी), ब्लड शुगर, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, यूरिन और गर्भावस्था समेत कई जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध है। बीपीएचयू लैब के शुरू होने के बाद जांच सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। बीपीएचयू लैब के संचालन से सीएचसी में आने वाले मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
सरकारी अस्पताल में ही जांच की सुविधा उपलब्ध होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों में होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सीएचसी प्रभारी एपी गुप्ता ने बताया कि विभाग का उद्देश्य सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। बीपीएचयू लैब का निर्माण तेजी से चल रहा है और काम पूरा होने के बाद इसे जल्द मरीजों के लिए शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें