फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज, जांच में हुई परेशानी

Sat, 22 Mar 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में बदलाव के कारण मेडिकल कॉलेज में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को नौ सौ अधिक मरीज पहुंंचे, इसमें सार्वाधिक बुखार और खासी के मरीज आए हुए हैं। कई दिनों से जिन मरीजों को बुखार आ रहा है। उनको डॉक्टर खून की जांच कराने के लिए भेज रहे हैं। पैथालॉजी में सिर्फ एक मशीन होने के कारण जांच में समय लग रहा है और दूसरे दिन रिपोर्ट लेने व डॉक्टर से दिखाने के लिए मरीजों को आना पड़ रहा है। पैथालॉजी में बंद पड़ी दूसरी मशीन को चालू कराने की लोगों ने मांग की है।
विज्ञापन

दिन में मौसम गर्म हो रहा है और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। गर्मी व मच्छर से बचाव के लिए लोग रात में पंखा व कूलर भी चला रहे हैं। तापमान में उतार चढ़ाव होने के कारण लोग बीमार हो रहेे। बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 300 पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 210 ऐसे मरीज पहुंचे। कई दिनों से जिन मरीजों को बुखार आ रहा है। उनको डॉक्टर खून जांच कराने के लिए पर्ची पर लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें