फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मरीजों को योग और प्राणायाम के भी सिखाए जा रहे गुर

Thu, 04 Jan 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार के अलावा मरीजों को योग और प्राणायाम के भी गुर सिखाए जा रहे हैं। मरीजों को निरोग रहने के तरीके समझाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक्सपर्ट आदित्य द्विवेदी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श व दवाओं के बाद उन्हें योग और प्राणायाम की विधियों का डेमो दिखाकर व खुद मरीजों से कराकर करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानव को स्वस्थ रखने में योग और प्राणायाम का योगदान है। दौड़-भाग वाली जीवन शैली ने भी बीमारियों को न्योता दिया है। ब्लड प्रेशर और शुगर दो बीमारियां अपने चपेट में लेकर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही हैं। इनसे बचने और स्वस्थ रहने के लिए योगासन और प्राणायाम से निजात मिल सकती है। मरीजों और जो लोग मरीज नहीं है, उन्हें अपने बीमारी के मुताबिक एक्सपर्ट से परामर्श के बाद ही बताए गए योग की विधि को ही अपनाना चाहिए। चिकित्सालय में आने वाले सोहनरिया निवासी मरीज प्रिंस सिंह को अनुलोम-विलोम और अन्य योग कर दिखाया। उन्होंने बताया कि योग से जोड़ों के दर्द ही नहीं, पीठ में दर्द समेत तमाम बीमारियों में लाभ मिल सकता है। कसया नगर से पहुंचे ध्रुव मद्धेशिया को पंचकर्म सहित उनकी मां की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए जरूरी जानकारी साझा की। बताया कि निरंतर योग से बीमारियां नहीं होंगी। शरीर स्वस्थ और निरोगी काया रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें