हाटा। विधानसभा क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कों के नवनिर्माण के लिए शासन से धन स्वीकृत हुआ है। इन सड़कों के निर्माण से आवागमन में सहूलियत होगी। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि हाटा विधानसभा क्षेत्र की लगड़ी से अथरहा तक तीन किलोमीटर की सड़क 2.40 करोड़, नाऊमुंडा पिच से गिदहा धनहा होते हुए पड़री तक 2.6 किलोमीटर लागत 2.52 करोड़, बलुआ से देवकली होते हुए सिरसिया देवरिया बार्डर तक 1.75 किलोमीटर लागत 1.38 करोड़, महुअवां मस्जिदिया से अहिरौली तुलादास तक 1.2 किलोमीटर सड़क 1.33 करोड की लागत से बनाने की स्वीकृति मिली है। इसका निर्माण कार्य जनवरी के अंत तक शुरू हो जाएगा।