फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रास्ते बदले, कम नहीं हुईं मुश्किलें

Thu, 23 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर/गुरवलिया बाजार। फ्लाईओवर निर्माण के कारण बुधवार को कार्यदायी संस्था ने यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया। इससे परेशानी और बढ़ गई है। सुबह करीब नौ बजे पांच सदस्यीय टीम के साथ सुपरवाइजर पहुंचे। महुअवा कांटा के पास वन-वे व्यवस्था हटाकर डायवर्जन खोलवा दिया। तीन स्थानों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और छोटे-छोटे अनधिकृत कटों को टिनशेड लगाकर बंद कर दिया गया। बावजूद इसके लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सर्विस लेन पर अचानक बढ़े दबाव, जगह-जगह गड्ढों और बाजार क्षेत्र की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। करीब 11 बजे तीन एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जबकि मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कार्यदायी संस्था अब निर्माण स्थल के आसपास दोनों ओर से वाहनों को सर्विस लेन से निकालने की योजना पर काम कर रही है। मौजूदा सर्विस लेन पहले से ही संकरी और कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से हाईवे का अतिरिक्त दबाव आने से स्थिति और विकट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें