फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने महिला के कान के खींचा टॉप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने महिला के कान के खींचा टॉप्स
विज्ञापन

कसया(कुशीनगर)। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कसया-पडरौना मार्ग पर बालबाड़ी स्कूल के पास बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला को किसी अस्पताल का पता पूछने के लिए रोका। जैसे ही महिला करीब पहुंची, उचक्के ने उसके कान का टॉप्स झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 26 शहीद अमिय त्रिपाठी नगर निवासी राबड़ी देवी पत्नी भगवान शर्मा सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सामान लेने बाहर निकली थीं। वापस पैदल ही घर जा रही थीं। राबड़ी देवी अभी मुख्य मार्ग पर ही बालबाड़ी स्कूल के नजदीक पहुंची थीं कि पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और कविता शर्मा अस्पताल का पता पूछने लगे। महिला के रूकते ही एक उचक्के ने महिला के कान के टॉप्स झपटकर खींच लिया और भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तब तक उचक्के बाइक से दूर जा चुके थे। डायल 112 पुलिस टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इस मामले मेें पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में एसओ कसया अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें